भिवानी: भिवानी के गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल में सिविल सर्जन ने गोली खिलाकर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ किया
उपायुक्त महावीर कौशिक ने जिला वासियों से अपने एक से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों को एल्बेंडाजोल (पेट के कीड़े मारने की दवा) खिलाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा मुफ्त में बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाने का कार्य किया जा रहा है।