बेगमगंज: बेगमगंज के कोकलपुर में जल गंगा अभियान: प्राचीन तालाब की पाल की मरम्मत शुरू, एसडीएम ने दिलाई जल संचय की शपथ
जिले में चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत बुधवार को बेगमगंज जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत कोकलपुर में प्राचीन तालाब की पाल की मरम्मत का कार्य जनभागीदारी से शुरू किया गया। इस अवसर पर एसडीएम श्री सौरभ मिश्रा ने ग्रामीणजनों को जल संरक्षण का महत्व बताते हुए बारिश के अधिक से अधिक जल को संग्रहित करने और जल के अपव्यय को रोकने की समझाईश दी।