गोपालगंज: बढ़ेया मोड़ पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
बरौली थाना क्षेत्र के बढ़ेया मोड़ के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक अज्ञात बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद पुलिस उसके शव का शिनाख्त करने का प्रयास करने के साथ ही पोस्टमार्टम की प्रकिया कराने में मंगलवार को जुट गई है।