गोपालगंज: शहर के जादोपुर रोड में एसपी अवधेश दीक्षित ने जिले के 317 पुलिस कांस्टेबल को नियुक्ति पत्र दिया
शहर के जादोपुर रोड स्थित एक मैरेज हाल में मंगलवार की दोपहर 12 बजे जिले में योगदान करने वाले बिहार पुलिस के 317 जवानों को पुलिस मुख्यालय के आदेश पर नियुक्ति पत्र का वितरण एसपी अवधेश दीक्षित ने किया। इस दौरान उन्हें कानून की जानकारी भी दी गई। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद सभी बिहार पुलिस के नवनियुक्त पुलिस जवानों ने खुशी जाहिर की।