गोपालगंज: तुरकाहा रेलवे पुल के पास रील बनाते समय नहर में डूबे युवक का शव 24 घंटे बाद मिला, सीओ जांच में जुटे
नगर थाना क्षेत्र के तुरकाहा रेलवे पुल के समीप सोमवार दोपहर दो दोस्त रील बनाने के लिए गए थे। यहां रील बनाने के दौरान एक युवक का पैर फिसल गया था। इसके बाद वह गंडक नहर में डूब गए। जिसके बाद एसडीआरफ व स्थानीय लोगों के सहयोग से मंगलवार को शव को नहर से बरामद कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।