गोपालगंज: थावे थाना पुलिस ने बाइक सवारों पर फायरिंग करने के मामले में फरार दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
थावे थाना क्षेत्र के इटवा पुल के समीप बीते 15 मई 2023 को बाइक सवार दो लोगों पर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में फरार चल रहे दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपितों से पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश कर दिया।