खिजरसराय: खिजरसराय के युवक ने रेयर ब्लड ग्रुप A(- ) के मरीज को रक्तदान कर बचाई जान, शहीद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड ने की सराहना
शहीद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड के द्वारा रेयर ब्लड A-नेगेटिव मंगलवार को उपलब्ध कराया गया। जिससे हिसुआ नवादा के मरीज आशा देवी की जान बचाई जा सकी। खिजरसराय के युवा रक्तदाता डॉ रविकांत कुमार को इस निस्वार्थ सहयोग के लिए सभी ने विशेष आभार व्यक्त किया। ब्रिगेड के राष्ट्रिय अध्यक्ष सोनी कुमार वर्मा के साथ अमृत कुमार, अनुज कुमार व अन्य सदस्य इस अवसर पर उपस्थित रहे।