बाड़मेर: प्रोफेसर डॉक्टरों की हड़ताल का बाड़मेर के नर्सिग अधिकारियों और प्राइवेट हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने किया समर्थन
Barmer, Barmer | Jul 27, 2024 राजमेस में कार्यरत मेडिकल टीचर्स को डाइंग कैडर में घोषित करने का विरोध लगातार जारी है। बाड़मेर जिला मुख्यालय पर छठे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा। शनिवार को प्रोफेसर डॉक्टरों की हड़ताल का नर्सिग अधिकारियों और प्राइवेट हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने समर्थन दिया है। निजी डॉक्टरों का कहना है कि सोमवार से प्राइवेट हॉस्पिटल भी कार्य का बहिष्कार करेंगे।