ट्रक ऑपरेटर्स यूनियन ने सोमवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर वाहन स्वामियों के उत्पीड़न, अवैध वसूली और पार्किंग की समस्या उठाई। यूनियन का आरोप है कि जिले में सुरक्षित पार्किंग और ट्रांसपोर्ट नगर के अभाव में वाहन चालकों से प्रति ट्रक ₹2000 मासिक की मांग की जाती है। पैसा न देने पर चालान और कार्रवाई की धमकी दी जाती है