चिकली–हिमगिरी मार्ग पर बगेल के समीप खाई में गिरी पिकअप, जेसीबी से निकाला गया वाहन
Pahadi News
सलूणी: बीती रात चिकली–हिमगिरी मार्ग पर बगेल के समीप एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ और चालक सुरक्षित बाहर निकल आया।
दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन को आज जेसीबी मशीन की सहायता से खाई से बाहर निकाला गया। इस दौरान सड़क पर यातायात काफी देर तक बाधित रहा, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
Pahadi News | सुनील पहाड़ी ✍️
#PahadiNews #Salooni #Himgiri #Chamba #RoadAccident
Chamba, Chamba | Nov 7, 2026