चूरू: रामसरा रोड पर कामकाजी महिला छात्रावास का शिलान्यास, पूर्व मंत्री राजेन्द्र राठौड़ और विधायक हरलाल सहारण रहे मौजूद
Churu, Churu | Aug 19, 2025 चूरू के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से मंगलवार को चूरू के रामसरा रोड स्थित पार्थ सिटी के पास कामकाजी महिला छात्रावास का शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री राजेन्द्र राठौड़, विधायक हरलाल सहारण, भामाशाह हनीफ खां नसवाण सहित जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे। पूर्व मंत्री राठौड़ ने कहा कि आज महिलाओं का युग है।