देवरी: देवरी पुलिस ने IPL मैच पर सट्टा खिलाने के मामले में दो सटोरियों को किया गिरफ्तार
Deori, Sagar | Apr 10, 2025 देवरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है पुलिस ने आईपीएल में सट्टा खिलाने वाले दो सटोरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से गुरुवार शाम 7:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर छोटू उर्फ़ तिलक यादव निवासी झुंनकू वार्ड को अन्ना उर्फ़ अनिल कोष्टी निवासी खंडेराव वार्ड को भी गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर वैधानिक कार्रवाई की है।