देवरी: हथखोय गांव में कचरे के ढेर में लगी आग विशाल पेड़ तक पहुंची, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
Deori, Sagar | Apr 8, 2025 देवरी तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम हथखोय में मंगलवार शाम 4 बजे कचरे के देर में आग लगी थी। आग बाजू में लगे विशालकाय पेड़ तक जा पहुंची जिससे पेड़ धू, -धू कर जल उठा बाजू में ही ग्रामीणों के मकान थे ग्रामीणों ने सूचना फायर ब्रिगेड को दी, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। गनीमत रही आग पर समय रहते काबू पा लिया गया।