देवरी: ग्राम मुआर में शॉर्ट सर्किट से गेहूं की फसल में लगी आग, ग्रामीणों ने आग पर पाया काबू
Deori, Sagar | Apr 5, 2025 देवरी तहसील के अंतर्गत आने ग्राम मुआर में धरम सिंह परिहार एवं दुर्गा राय के खेत में शॉर्ट सर्किट से गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई जानकारी के अनुसार शनिवार शाम 4 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई खेत में आग लगी देख ग्रामीण तुरंत ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। वही दौरान लगभग 2 एकड़ की फसल जलकर नष्ट होना बताया जा रहा हैं।