देवरी: बायपास रोड खेड़ा चौराहे पर पिकअप की टक्कर से घायल हुआ व्यक्ति, डायल 100 ने पहुंचाया अस्पताल
Deori, Sagar | Apr 9, 2025 देवरी थाना अंतर्गत बाईपास रोड खेड़ा चौराहा के पास पिकअप वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति घायल हो गया। इसकी जानकारी डायल हंड्रेड को मिली,हंड्रेड डायल तत्काल मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस से बुधवार शाम 7:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक घायल व्यक्ति का नाम शिवप्रसाद प्रजापति उम्र 50 साल निवासी बाजार वार्ड है।