देवरी: देवरी नगर में नवमी को जवारे का विसर्जन, मसाल जुलूस के साथ निकले जवारे
Deori, Sagar | Apr 7, 2025 चैत्र नवरात्रि के परमा तिथि के दिन जवारे लगाए गए जिन्हें माता का स्वरूप माना जाता है,जिनकी 9 दिन श्रद्धा भाव से पूजा अर्चन किया गया।आज सोमवार को नवमी तिथि के दिन बड़ी धूमधाम एवं हर्ष उल्लास के साथ जवारे विसर्जित किए गए जहां देवरी नगर में अनेकों स्थानों पर लगाए गए जवारे मां खेरापति दरबार में माता के दर्शन को ले जाते हैं इसके बाद नदी में विसर्जित किए।