देवरी: गौरझामर में एक मज़दूर के घर में लगी आग में जलकर ख़ाक हुआ घर-गृहस्थी का सारा सामान, मज़दूरी के लिए गया था पूरा परिवार
Deori, Sagar | Apr 4, 2025 गौरझामर मे शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे शाला मंदिर के पास शिव प्रसाद कुशवाहा पटेल के घर अचानक धुएं उठता देख आस पड़ोस के लोगों ने जाकर देखा तो घर में आग से सुलग रही थी। मकान बाहर से बंद था सभी परिवार के लोग मजदूरी के कार्य में गए हुए थे लोगों ने फोन से संपर्क कर घर के मुखिया एवं उनके लड़कों को सूचना दी, लोगों ने अपने घर से नल पंप चलाकर आग पर काबू पाया।