श्योपुर। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरूद्वारे के पास वार्ड 08 में एक सूने घर से अज्ञात चोरो ने धावा बोलते हुए लाखो रूपये के सोने-चांदी के जेवरातो सहित 80 हजार रूपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने मामले में सोमवार को शाम 05 बजे अज्ञात चोरो के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।