रॉबर्ट्सगंज: म्योरपुर में एक भीषण सड़क हादसे में ट्रक पलटा, चालक चार घंटे ट्रक के केबिन में फंसा रहा
म्योरपुर थाना क्षेत्र के रासपहरी गांव का है, जहां छत्तीसगढ़ से मक्के का बीज लेकर दिल्ली जा रहा डीसीएम अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया और पलट गया। हादसे में बिहार के औरंगाबाद निवासी 46 वर्षीय चालक जितेंद्र सिंह का पैर स्टेयरिंग में बुरी तरह फंस गया,सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी और गैस कटर की मदद से चालक को निकालने की कोशिश की। इसी दौरान ट्रक में आग लग गई।