नबीनगर: शहर के बस स्टैंड के पास पुनपुन नदी पर बना पुल जर्जर, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा; मरम्मत की मांग उठी
नवीनगर शहर के बस स्टैंड के समीप पुनपुन नदी पर बना प्रमुख पुल इन दिनों जर्जर स्थिति में पहुंच गया है। पुल के ऊपरी हिस्से में जगह-जगह दरारें पड़ गई हैं तथा कई स्थानों पर लोहे के सरिये बाहर निकल आए हैं। वहीं, पैदल चलने के लिए बना फुटपाथ भी कई जगह टूट चुका है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों के बीच हादसे की आशंका बनी हुई है। यह पुल नवीनगर शहर का प्रमुख संपर्क मार्