जगदलपुर: नगरनार पुलिस ने धनपुंजी फारेस्ट नाका के पास ₹2,12,950 का गांजा किया ज़ब्त, आरोपी को भी किया गिरफ्तार
नगरनार पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति एक अपने अधिपत्य के पीठठू बैग के अंदर अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर धनपुंजी फारेस्ट नाका के पास रोड किनारे खड़ा होकर उड़ीसा से रायपुर की जाने वाली बस का इंतजार कर रहा है । सूचना पर नगरनार पुलिस टीम के द्वारा ग्राम धनपुंजी फारेस्ट नाका एनएच 63 मेन रोड के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया।