जगदलपुर: विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने SIR पर उठाए सवाल, कहा- 3 बार विधायक चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी का नाम नहीं
आज नगर के होटल एंबिशन में प्रेस वार्ता लेते हुए विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने SiR प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि 3 बार विधानसभा लड़ चुके गुलाब कमरो का नाम उनके गांव की वोटर लिस्ट में न होकर दूसरे जिले रायगढ़ के धर्मजयगढ़ के वोटर लिस्ट में पाया गया। उन्होंने कहा जब विधायक प्रत्याशी के साथ ये हो सकता है तो आम जनता भी इसकी शिकार हो सकती है।