जगदलपुर: राजीव भवन में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने SIR प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक की
सचिन पायलट ने प्रदेश में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण के विषय कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं बैठक ली ।जिसमें उन्होंने सभी को SIR प्रक्रिया की जानकारी देते हुए प्रपत्र भरने में लोगों की मदद करने तथा आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी । उन्होंने कहा कि किसी भी वैध मतदाता का नाम वोटर लिस्ट से कटे नहीं ये सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी कांग्रेस की है।