जगदलपुर: अगहन गुरुवार को जगन्नाथ मंदिर में आया सफेद उल्लू, लोगों ने इसे शुभ घटना माना, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
अगहन गुरुवार के पावन अवसर पर शहर के प्रतिष्ठित जगन्नाथ मंदिर में आज सुबह एक दुर्लभ सफेद उल्लू के दर्शन होने से श्रद्धालुओं में उत्साह और आश्चर्य का माहौल बन गया। गुरुवार सुबह ब्रह्म मुहूर्त में 4 बजे मंदिर में अचानक आए इस सफेद उल्लू को देखने मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ जुट गई। मंदिर परिसर में माता लक्ष्मी का भी मंदिर स्थित है।