कालपी: कदौरा में बस स्टैंड के पास खड़ी रोडवेज बस में डंपर ने मारी टक्कर, यात्रियों में मची चीख-पुकार
Kalpi, Jalaun | Aug 16, 2026 कदौरा थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह करीब 11 बजे बस स्टैंड के पास सड़क पर खड़ी एक रोडवेज बस में डंपर ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। टक्कर से बस के शीशे टूट गए और बस क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में एक यात्री के हाथ-पैर में चोट आई है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।