ग्यारसपुर: उपार्जन केंद्र पर हड़कंप, कलेक्टर ने किया चौपाल संवाद
विदिशा जिले के ग्यारसपुर क्षेत्र में कलेक्टर के दौरे से पहले उपार्जन केंद्र पर हड़कंप मच गया। शुक्रवार रात 8 बजे कलेक्टर और एसपी ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। ग्यारसपुर तहसील के हैदरगढ़ क्षेत्र में कलेक्टर के पहुंचने से पहले ही उपार्जन केंद्र पर अचानक अफरा-तफरी का माहौल बन गया। व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए कर्मचारी तेजी से जुट गए।