बिजावर: बिजावर जनपद पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं के चलते CEO अंजना नागर निलंबित
जनपद पंचायत बिजावर की सीईओ अंजना नागर को वित्तीय अनियमितता और लापरवाही के आरोपों में सागर कमिश्नर ने निलंबित कर दिया है। कलेक्टर के प्रस्ताव पर हुई इस कार्रवाई में फर्जी भुगतान, बिना अनुमति नियुक्तियां और लोकायुक्त पेशी में अनुपस्थित रहने जैसे आरोप शामिल हैं। निलंबन के दौरान उनका मुख्यालय जिला पंचायत छतरपुर निर्धारित किया गया है।