सिकंदराराऊ: कचौरा में बुजुर्ग, उनकी पुत्रवधू और नातिन को आरोपियों ने मारपीट कर किया घायल, पीड़ित ने कराई रिपोर्ट दर्ज
कचौरा निवासी रनवीर सिंह ने पुलिस को बताया कि वह घर के बाहर बैठे थे। तभी आरोपी वहां पहुंचे और उनसे मारपीट और गाली-गलौज शुरू कर दी। शोर सुनकर उनकी पुत्रवधू और नातिन बचाने आईं तो आरोपियों ने उनसे भी मारपीट की, जिससे दोनों के हाथों में चोटें आईं। पुलिस ने संगीता और तनु का मेडिकल कराकर रिपोर्ट दर्ज की और जांच शुरू कर दी है।