छतरपुर: दो युवकों की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए एसपी ऑफिस में दिया आवेदन
महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत दो युवकों, गुलाब अनुरागी और अरमान खान की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। परिजनों ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायती पत्र सौंपकर हत्या की आशंका जताई है।निष्पक्ष जांच की मांग की है।पीड़ित परिवार ने आज 11 मई दोपहर करीब 3:00 बजे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों आवेदन देकर उचित कार्यवाही की मांग की है