किशनगंज: छात्र को सांप ने डसा, स्टाफ और परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया
किशनगंज पीपल्दाकलां गांव में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में अध्ययनरत एक छात्र को ब्लैक कोबरा ने डस लिया। जिस पर स्कूल स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए अस्पताल भिजवाया। जहां छात्र अभी खतरे से बाहर है। स्कूल के प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश चौधरी ने बताया कि छात्र हिमांशु मीणा को सर्पदंश के बाद तुरंत बाद सीधे मांगरोल अस्पताल लेकर पहुंचे।