जयपुर से रेवाड़ी आ रही हरियाणा रोडवेज की बस राजस्थान में सड़क हादसे का शिकार हो गई। हादसा कोटपूतली-बहरोड़ जिले के कोटपूतली थाना क्षेत्र में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर कंवरपुरा गांव के पास हुआ।
जानकारी के मुताबिक, रेवाड़ी डिपो की बस जयपुर से यात्रियों को लेकर रेवाड़ी की तरफ आ रही थी। शाम करीब 5 बजे बस सामने चल रहे एक कैंटर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
हादसे में बस में सवार 14 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोल पुलिस मौके पर पहुंची।
Rewari, Rewari | Aug 14, 2026