बसंतपुर: भीमनगर में फुटबॉल खिलाड़ियों को बढ़ावा मिलेगा, सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी: एसडीएम विनय कुमार
बसंतपुर प्रखंड के भीमनगर पंचायत के वार्ड संख्या 02 में लगभग एक करोड़ 61 लाख की लागत से वैष्णव इंटर प्राइजेज निर्माण एजेंसी द्वारा बनाये जा रहे फुटबॉल स्टेडियम का एसडीएम विनय कुमार ने रविवार को निरीक्षण किया. इस निरीक्षण के दौरान युवा शास्त्री फुटबॉल क्लब के दर्जनों खिलाड़ी उक्त मौके पर मौजूद थे. निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने सबसे पहले मैदान के कार्य को देखा और