टीकमगढ़: टीकमगढ़ में महिलाओं ने वाइन शॉप के विरोध में कलेक्ट्रेट कार्यालय में ज्ञापन दिया, प्रदर्शन किया
टीकमगढ़ में मंगलवार को स्थानीय महिलाओं ने चकरा तिराहे पर खुल रही वाइन शॉप का विरोध करते हुए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। महिलाओं का कहना है कि यह पूरी तरह से रिहायशी इलाका है जहां छोटे-छोटे बच्चे और परिवार रहते हैं। स्थानीय लोगों को कहना है कि जब तक उनकी मांग नहीं मानी जाएगी विरोध जारी रहेगा।