मुरादाबाद: कल्याणपुर गांव में चचेरे भाई ने मृतक के सीने में सटाकर मारी थी दो गोलियां, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा
कल्याणपुर गांव में मंगलवार को अन्नू यादव को चचेरे भाई रॉकी ने सीने में सटाकर दो गोली मार दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।