मुरादाबाद: पाक बड़ा निवासी युवती का आरोप, सिपाही ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म; चार पर केस दर्ज
पाक बड़ा निवासी पीड़िता ने डीआईजी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 1 साल पहले असमोली निवासी सिपाही से उसकी मुलाकात हुई थी। सिपाही ने शादी का झांसा देकर अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस द्वारा बताया गया है कि डीआईजी के आदेश पर सिपाही सहित परिवार के चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।।