मुरादाबाद: जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने कलेक्ट्रेट का किया निरीक्षण, नदारद रहे 44 कर्मचारियों से मांगा स्पष्टीकरण
जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने सिविल लाइन स्थित कलेक्ट्रेट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 44 कर्मचारी नदारद मिले, जिलाधिकारी ने सभी कर्मचारियों का स्पष्टीकरण तलब किया है। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह कलेक्ट्रेट के विभिन्न विभागों की हाजिरी चेक कर रहे थे तभी 44 कर्मचारी नदारद मिले।