कुर्था: अरवल में पैक्स गोदामों पर सख्ती: डीएम के आदेश पर सघन जांच अभियान
Kurtha, Arwal | Apr 7, 2026 जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस के निर्देश पर कुर्था प्रखंड विकास पदाधिकारी निशा कुमारी ने प्रखंड के पैक्स गोदामों व व्यापार मंडलों का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण में भंडारण व्यवस्था, अभिलेख सत्यापन व वितरण प्रणाली की गहन जांच हुई। अधिकारियों ने चेतावनी दी- सभी इकाइयों में पारदर्शिता व मानक अनुपालन अनिवार्य है।अनियमितता पर कड़ी कार्रवाई होगी।