खलीलाबाद में ‘श्री बालाजी राजस्थानी स्वीट्स’ का भव्य शुभारंभ, पं. उदय राज तिवारी ने फीता काटकर किया उद्घाटन
खलीलाबाद। नगरवासियों के लिए स्वाद और शुद्धता की नई सौगात लेकर "श्री बालाजी राजस्थानी स्वीट्स" का भव्य शुभारंभ किया गया। प्रतिष्ठान का उद्घाटन वरिष्ठ समाजसेवी एवं गंगा देवी कपिल देव तिवारी महाविद्यालय के प्रबंधक पंडित उदय राज तिवारी ने फीता काटकर एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए किया।अपने संबोधन में पंडित उदय राज तिवारी ने कहा कि किसी भी नए व्यवसाय का शुभारंभ क्षेत्र के आर्थिक विकास और रोजगार के नए अवसरों का प्रतीक होता है। उन्होंने प्रतिष्ठान के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि श्री बालाजी राजस्थानी स्वीट्स अपनी गुणवत्ता, शुद्धता और बेहतर सेवाओं के दम पर खलीलाबाद सहित आसपास के लोगों के बीच एक अलग पहचान बनाएगा।
इस अवसर पर सदर विधायक प्रतिनिधि मुरलीधर जायसवाल, नगर अध्यक्ष कन्हैया वर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक, व्यापारी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने प्रतिष्ठान संचालकों को बधाई देते हुए उनके सफल एवं मंगलमय व्यवसाय की कामना की।प्रतिष्ठान प्रबंधन ने बताया कि यहां ग्राहकों को विशेष राजस्थानी मिठाइयां, पारंपरिक स्वाद, ताजा मिष्ठान एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य उत्पाद उपलब्ध कराए जाएंगे। उद्घाटन के बाद अतिथियों ने प्रतिष्ठान का अवलोकन किया तथा मिठाइयों के स्वाद और गुणवत्ता की सराहना की।