कोटेदार चुनाव की मांग तेज, ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सौंपा प्रार्थना पत्र
संतकबीरनगर। जिले के विकासखंड बघौली अंतर्गत ग्राम पंचायत परसा झाकरिया के ग्रामीणों ने गांव में नए कोटेदार के चयन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपा है।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव के कोटेदार चन्द्रभान के निधन के बाद राशन वितरण का कार्य दूसरे गांव बंजरिया असरफपुर के कोटेदार द्वारा किया जा रहा है। इससे परसा झाकरिया के ग्रामीणों को राशन लेने के लिए दूसरे गांव जाना पड़ता है, जिसके कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि गांव में जल्द से जल्द कोटेदार पद का चुनाव कराकर नए कोटेदार की नियुक्ति की जाए, ताकि गांव के लोगों को अपने ही गांव में राशन उपलब्ध हो सके और उनकी समस्याओं का समाधान हो।
प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि गांव के हित और सुविधा को देखते हुए शीघ्र चुनाव कराकर नए कोटेदार की नियुक्त