आबू रोड: आबूरोड के मुंगथला मधुसूदन मंदिर के पास बाइक ने पैदल चल रहे 15 वर्षीय बालक को मारी टक्कर, सड़क हादसे में गंभीर घायल
आबूरोड क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 15 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार सदर थाना क्षेत्र के मुंगथला स्थित मधुसूदन मंदिर के पास पैदल जा रहे बालक को पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी।हादसे में बालक के पैर में गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही गिरवर चौकी पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची