आंवला: आंवला में अरिल नदी में बाइक समेत 3 लोग डूबे, अतरछेड़ी मार्ग पर डरुआपुर रपटा पुल से हुआ हादसा, देर रात तक तलाश जारी
आंवला से अतरछेड़ी मार्ग पर सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे एक हादसा हो गया। यहां डरुआपुर रपटा पुल से एक बाइक पर सवार तीन लोग अरिल नदी में गिर गए और पानी के तेज बहाव में बह गए। देर रात तक आंवला और बिशारतगंज थाने की पुलिस उनकी तलाश में जुटी रही, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका।