सीहोर जिले के कोसमी में आदिवासियों के घर तोड़े जाने के बाद केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान मौके पर पहुंचे, पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर न्याय दिलाने का भरोसा दिया और अधिकारियों पर पार्टी की छवि खराब करने की साजिश का आरोप लगाया|शिवराज ने कहा यही हमें वोट देते हैं। इन्होंने लोकसभा में भी वोट दिए और विधानसभा में भी दिए। यह तो पार्टी को भी बदनाम करने की कुछ अधिकारियों की साजिश है। इन्हीं के वोट से हम लोग जीतते हैं और इन्हीं के वोट से मोहन जी मुख्यमंत्री बने। यह सचमुच में मेरे लिए बहुत दुखद है। मैंने निवेदन किया था कि बरसों से जमीन पर कब्जे हैं इनके, इसलिए इनको तंग ना किया जाए।दरअसल, केंद्रीय मंत्री शिवराज के क्षेत्र में वन विकास निगम ने आदिवासियों पर कार्रवाई की है| अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की है, जिले के लाड़कुई क्षेत्र के कोसमी में आदिवासियों के द्वारे किए गए कब्जों को हटाया गया है। जेसीबी की मदद से घरों को तोड़ा गया है और खेती को भी नष्ट किया गया है| कुछ समय पहले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्रवाई नहीं करने नहीं करने के निर्देश दिए थे.. वन विकास निगम की कार्रवाई से मामला गरमा गया है और कांग्रेस भी जमकर निशाना साध रही है|
Chhatarpur, Chhatarpur | Oct 11, 2026