सांगोद: कनवास थाने में तैनात एसआई सुरेश चंद को SP ने किया सस्पेंड, 18 साल की युवती से छेड़छाड़ का मामला
Sangod, Kota | Jul 27, 2026 चलती बस में 18 साल की युवती के साथ अश्लील हरकत करने वाले सब इंस्पेक्टर पर आखिरकार गाज गिर ही गई। कोटा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर ने कनवास थाने में तैनात आरोपी SI सुरेश चंद शर्मा को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। पूरा मामला 24 जुलाई का है। डीएसपी पूनम चौहान के मुताबिक, 57 वर्षीय सब इंस्पेक्टर सुरेश चंद शर्मा अपने गांव से बस में बैठकर कोटा आ रहा था