आगर: बस स्टैंड पर भाटी बस की टक्कर से गोवंश की मौत, आक्रोशित हिंदू संगठन शव लेकर थाने पहुंचे; चालक पर केस दर्ज
रविवार रात नवीन बस स्टैंड पर भाटी बस की टक्कर से एक गोवंश की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से आक्रोशित हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता रात करीब साढे 8 बजे मृतक गोवंश के शव को लेकर सीधे पुलिस थाने पहुंचे और न्याय की मांग की। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।