रामगढ़: बाम्बोली गांव में सांड पर फेंका तेजाब, शरीर का आधा हिस्सा झुलसा; हिंदू संगठनों में बढ़ा रोष
Ramgarh, Alwar | May 30, 2026 रामगढ़ क्षेत्र के बाम्बोली गांव में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। शुक्रवार को किसी अज्ञात व्यक्ति ने एक सांड (नंदी) पर तेजाब फेंक दिया, जिससे उसका शरीर गंभीर रूप से झुलस गया। तेजाब के प्रभाव से सांड के शरीर का करीब आधा हिस्सा बुरी तरह प्रभावित हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में आक्रोश फैल गया।