पूर्णिया पूर्व: आज पूर्णिया नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति की बैठक आयोजित, नगर विकास योजनाओं की समीक्षा की गई
Purnea East, Purnia | Aug 20, 2026
पूर्णिया नगर निगम में सशक्त स्थायी समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में नगर विकास योजनाओं, साफ-सफाई, जलनिकासी, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं शहर के सौंदर्यीकरण की समीक्षा की गई। निर्णय लिया गया कि लंबित योजनाओं की निविदा प्रक्रिया शीघ्र पूरी कर विकास कार्यों को गति दी जाए। साथ ही अधिकारियों को सभी जनहितकारी योजनाओं को ससमय पूरा करने का निर्देश दिया गया