धनौरा: गजरौला नगर पालिका के कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन शुरू किया, जांच के लिए पहुंची एसडीएम
आपको बता दे कि मंगलवार शाम 6:00 नगर पालिका के सभी सफाई कर्मचारियों ने एक माह का वेतन न मिलने से नाराज होकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था। उन्होंने कहा था कि यदि वेतन नहीं मिला तो कल से सफाई व्यवस्था ठप कर दी जाएगी। इसकी सूचना पर बुधवार दोपहर 12:00 मंडी धनोरा की एसडीएम चंद्रकांता ने गजरौला नगर पालिका पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।