मऊ: अच्छार के पास अनियंत्रित होकर टेम्पो पलटा, टेम्पो सवार दंपत्ति हुए गंभीर रूप से घायल
दक्षिण टोला थाना क्षेत्र अंतर्गत अच्छार के पास तेज रफ्तार टेंपू अनियंत्रित होकर पलट गया। वही इस घटना में टेंपू सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं स्थानीय लोगों की मदद से आनन फानन में मऊ सदर जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया। जहां पर मऊ सदर जिला अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा उपचार किया जा रहा है।