मऊ: नरजा पेट्रोल पंप के पास 112 पुलिस के गाड़ी के ऊपर गिट्टी से लदा ट्रक पलटा,एक सिपाही और एक होमगार्ड की मौके पर हुई मौत।
सरायलखंसी थाना क्षेत्र अंतर्गत नरजा पेट्रोल पंप के पास बीते शनिवार देर रात एक बजे ड्यूटी कर रहे 112 पुलिस के गाड़ी के ऊपर गिट्टी से लगा ट्रक पलट गया। वही इस घटना में एक सिपाही और एक होमगार्ड की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जैसे इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।