मऊ: अलीपुर के पास दो बाइकों में हुई आमने-सामने की टक्कर, 23 वर्षीय युवक हुआ गंभीर रूप से घायल
सरायलखंसी थाना क्षेत्र अंतर्गत अलीपुर के पास दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। वही इस घटना में एक बाइक सवार 23 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं स्थानीय लोगों की मदद से आनन फानन में 108 एंबुलेंस के द्वारा मऊ सदर जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया।